ब्रेकिंग न्यूज
सरगुजा से बड़ी खबर: लखनपुर जनपद पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप तेज



रानू बघेल– बलरामपुर🇮🇳

लखनपुर। जनपद पंचायत लखनपुर क्षेत्र में लंबे समय से पदस्थ इंजीनियरों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों का आरोप है कि वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ रहने वाले कुछ इंजीनियरों ने ठेकेदारों के साथ मिलकर विकास योजनाओं में गड़बड़ी की है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक नियमों के बावजूद अधिकारी चार-पांच सालों से लगातार एक ही जगह जमे हुए हैं। नतीजतन, कई पंचायतों में अधूरे और घटिया निर्माण कार्य हुए हैं, लेकिन भुगतान पूरा कर दिया गया। सड़क, नाली, पेयजल और भवन निर्माण जैसे बुनियादी काम कागजों पर तो पूरे दिखा दिए गए, लेकिन जमीन पर हकीकत अलग है।

लोगों ने जिला सीईओ और जनपद पंचायत सीईओ से मांग की है कि—

1️⃣ विवादित इंजीनियरों का तत्काल तबादला किया जाए।
2️⃣ अब तक हुए कार्यों की निष्पक्ष जांच समिति गठित कर जाँच की जाए।
3️⃣ दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ग्रामवासियों ने चेतावनी भी दी है कि अगर समय रहते प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाया, तो वे धरना-प्रदर्शन और बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होंगे।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.