ब्रेकिंग न्यूज
स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान के तहत महादेवपुर में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन



बलरामपुर-रामानुजगंज, 29 सितम्बर।
दीन हीन सेवा समिति एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग बलरामपुर के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम महादेवपुर में विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल क्षेत्र के लिए स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत निःशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर एवं जनजागरूकता स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री रामविचार नेताम जी रहे। उन्होंने समिति के समाजसेवी प्रयासों की सराहना करते हुए उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता अपनाने, बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य शिक्षा के महत्व पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया।

दीन हीन सेवा समिति की संचालक श्रीमती मनीषा सिंह लगातार समाज के विभिन्न वर्गों के लिए सेवा कार्य कर रही हैं। वे विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला उत्थान, नशा मुक्ति एवं सामाजिक प्रकल्पों को लेकर सक्रिय योगदान दे रही हैं। उनके प्रयासों से पूर्व में भी बलरामपुर में आयोजित शिविरों से हजारों लोग लाभान्वित हुए हैं तथा अनेक गंभीर रोगियों का सफल उपचार संभव हुआ है।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. बसंत सिंह, सीईओ जनपद श्री रणवीर साय, डीपीएम एनएचएम सुश्री स्मृति एक्का, बीएमओ डा. महेश गुप्ता, बीपीएम श्री गुलाब डहरिया, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बीपीएम श्री कुश गुप्ता, मनोज गुप्ता सहित चिकित्सकों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने सेवाएँ प्रदान कीं।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.