ब्रेकिंग न्यूज
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IPS अधिकारियों का तबादला


रायपुर, 10 जुलाई 2026।
छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 24 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगा। शासन का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाना बताया गया है।
इस तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों, पुलिस महानिरीक्षकों (IG), उप पुलिस महानिरीक्षकों (DIG) तथा पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं।
मुख्य तबादले इस प्रकार हैं:
अजय कुमार यादव को राजनांदगांव रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया।
बालाजी राव सोमावर एवं प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया।
प्रशांत कुमार ठाकुर को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भेजा गया।
धमेन्द्र छवड़े को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) राजनांदगांव में सेनानी नियुक्त किया गया।
चन्द्रमोहन सिंह को दंतेवाड़ा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया।
त्रिलोक बंसल को बेमेतरा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया।
सुनील शर्मा को सारंगढ़-बिलाईगढ़ का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।
जितेन्द्र कुमार यादव को कबीरधाम, वक़ार किरण गंगाराम को बालोद, योगेश कुमार पटेल को सूरजपुर तथा राय गौरव रामप्रवेश को बलौदाबाजार-भाटापारा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया।

उमेश प्रसाद गुप्ता को बीजापुर, मयंक गुर्जर को सुकमा, संदीप कुमार पटेल को नारायणपुर तथा भावना पाण्डेय को धमतरी जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।
हरिश राठौर को मुख्यमंत्री सुरक्षा से स्थानांतरित कर कोरिया जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया।
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
📰🖋️📰🖋️📰🖋️📰🖋️📰
रिपोर्टर परवेज खान
🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️
किसी भी न्यूज़ के लिए
संपर्क करें 9131181519
आपका अपना पत्रकार परवेज खान

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.