ब्रेकिंग न्यूज
महात्मा गांधी जयंती पर कार्यक्रम…



आज दिनांक 02 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार को महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्रमांक 04 में स्थापित गांधी प्रतिमा में केबीनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू जी के द्वारा फूल माला चढाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। तथा केबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी के द्वारा स्वच्छता दीदीयो को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।और उनके कार्यों की सराहना की। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू ने कहा कि स्वच्छता दीदीयो के कारण ही प्रतिदिन पूरे नगर में प्रतिदिन डोर टू डोर कचडा कलेक्शन का कार्य प्रतिदिन होता है। तथा आम जनता स्वच्छता को लेकर जागरूक हैं।
इस कार्यक्रम में केबीनेट मंत्री माननीय श्री राजेश अग्रवाल जी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सावित्री दिनेश साहु , पिछडा वर्ग जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र जायसवाल जी , भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश बारी , पार्षद अमित बारी , निशांत गुप्ता , शिवराज सिंह , सचिन बारी ,   मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री विधासागर चौधरी , सहायक राजस्व निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह , सफाई दरोगा चन्द्रशेखर चौधरी , प्लबंर रमेश ठाकुर , रामहरि शर्मा , एवं.समस्त स्वच्छता दीदीयां उपस्थित थे।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.