ब्रेकिंग न्यूज
ग्राम पंचायत सलका में नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज, विधायक से लगाई गुहार


रानू बघेल- एडिटर, चिप बलरामपुर 🇮🇳

लखनपुर (सरगुजा) – विकासखंड लखनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सलका के रहवासियों ने अपने गांव की बदहाल स्थिति को लेकर लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज से मदद की अपील की है। लगातार बारिश के कारण सड़क पर बहते पानी और कीचड़ से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गांव के लोगों का कहना है कि हर बरसात में सड़कें जलमग्न हो जाती हैं और नाली व्यवस्था न होने की वजह से गंदा पानी घरों तक पहुंच जाता है। स्कूली बच्चों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है, वहीं मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी दिक्कत होती है।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि उन्होंने कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और जनपद अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन सरपंच-सचिव द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे लोगों में गहरा आक्रोश है।

थक-हार कर अब गांववासियों ने विधायक प्रबोध मिंज से गुजारिश की है कि वे जल्द से जल्द नाली निर्माण और सड़क मरम्मत कार्य के लिए स्वीकृति और बजट दिलवाएं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है और अब शीघ्र कार्रवाई की आवश्यकता है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग की है, जिससे ग्रामवासियों को राहत मिल सके और जनजीवन सामान्य हो।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.