ब्रेकिंग न्यूज
बेलदगी में तटबंध निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने विधायक से की शिकायत



रानू बघेल – एडिटर, चिप बलरामपुर 🇮🇳 🇮🇳

ग्राम पंचायत बेलदगी में हाल ही में बन रहे तटबंध निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क किनारे बनाए जा रहे इस तटबंध में तय सरकारी मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे क्षेत्र में जलभराव और सड़क क्षति का खतरा बढ़ गया है।

बताया जा रहा है कि महज तीन माह पहले बनी नई सड़क के किनारे तटबंध का निर्माण हो रहा है, लेकिन निकासी, ऊंचाई और मजबूती जैसी आवश्यक बातों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। इससे बारिश के दिनों में पानी रुकने और सड़क के क्षतिग्रस्त होने की संभावना जताई जा रही है।

ग्रामीणों ने इस गंभीर मामले में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र ही जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जन आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

ग्रामीणों की ओर से प्रशासन और संबंधित विभागों से निर्माण स्थल का निरीक्षण कर गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने तथा लापरवाह ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.