ब्रेकिंग न्यूज
कुसमी पुलिस की कार्रवाई: नशीले इंजेक्शन की तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार


📍 कुसमी / बलरामपुर
✍️ रिपोर्ट= संतोषी सिंह


जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में नशीले इंजेक्शन के अवैध परिवहन के मामले में कुसमी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीले इंजेक्शन की खेप बरामद कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुसमी निवासी मनेश कुमार प्रजापति अपने दो साथियों के साथ पल्सर मोटरसाइकिल से झारखंड के महुआडांड़ की ओर से नशीले इंजेक्शन लेकर कुसमी की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुसमी-कोरंधा रोड पर घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू किया।

इस दौरान महुआडांड़-कोरंधा मार्ग से आ रही काले रंग की 150 सीसी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल को रोककर सवार तीन युवकों से पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उनके पास से नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपियों की पहचान मोहम्मद सैफ, मनेश कुमार प्रजापति और पंकज प्रजापति, सभी निवासी कुसमी जिला बलरामपुर के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से Pheniramine Maleate (Avil) 10 ml के 13 इंजेक्शन तथा एक शीशी में भरा हुआ इंजेक्शन बरामद किया। इसके अलावा Buprenorphine (Rexogesic) 2 ml के 13 एंप्यूल भी जब्त किए गए। बरामद इंजेक्शनों की कुल मात्रा 156.5 ml बताई गई है।
मामले में कुसमी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 22/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (C) में प्रकरण दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद सोमवार को उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.