ब्रेकिंग न्यूज
अवैध अफीम की खेती पर पुलिस का एक्शन, 5–6 एकड़ में लगी फसल नष्ट


📍कुसमी / बलरामपुर
✍️ रिपोर्ट= संतोषी सिंह
कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम घोसरा में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खेतों में दबिश दी। जांच के दौरान करीब 5 से 6 एकड़ जमीन पर अफीम के पौधे लगे पाए गए।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खेतों में उगी पूरी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार इस अवैध खेती में

शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई की खबर फैलते ही क्षेत्र में हलचल मच गई। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद रही और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.