अजय तिर्की बोले-बृहस्पति सिंह ने भाजपा से पैसा लिए: जमीन हड़पने का भी आरोप लगाया, कहा- उन्हें सुर्खियों में बने रहने की आदत

बलरामपुर रामानुजगंज रिपोर्टर मो. कौशल
अंबिकापुर के पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की ने पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में बृहस्पति सिंह ने कांग्रेस को हराने के लिए भाजपा से करोड़ों रुपए लिए थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि सिंह भाजपा प्रत्याशी के साथ प्रचार में शामिल हुए थे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी जरिता लैतफलांग के खिलाफ बृहस्पति सिंह के बयानों की निंदा की। उन्होंने कहा कि जरिता लैतफलांग को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत करने के लिए नियुक्त किया है। उनके खिलाफ ऐसी बातें करना ‘घोर निंदनीय’ है।
सुर्खियों में बने रहने की आदत
डॉ. तिर्की के अनुसार, बृहस्पति सिंह को सुर्खियों में बने रहने की आदत है, जिसके कारण वे अक्सर ‘उलूल-जलूल’ बयान देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके बयानों से महिला सम्मान के प्रति उनका नजरिया स्पष्ट होता है। तिर्की ने पहले भी छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रभारी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने
का जिक्र किया।
व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए काम किया
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधायक रहते हुए बृहस्पति सिंह ने कभी संगठन के साथ तालमेल नहीं बनाया और हमेशा अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए काम किया। उन्होंने सिंह पर बंगाली बसाहट की जमीन को अवैध रूप से हड़पने का भी आरोप लगाया।
तिर्की ने बताया कि उन्हें पांचवीं बार में कांग्रेस पार्टी से टिकट मिला था, जिसके लिए वे चार बार से मांग कर रहे थे। हालांकि, उस दौरान बृहस्पति सिंह ने उन्हें हराने के लिए काम किया।
अंबिकापुर के पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की ने पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में बृहस्पति सिंह ने कांग्रेस को हराने के लिए भाजपा से करोड़ों रुपए लिए थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि सिंह भाजपा प्रत्याशी के साथ प्रचार में शामिल हुए थे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी जरिता लैतफलांग के खिलाफ बृहस्पति सिंह के बयानों की निंदा की। उन्होंने कहा कि जरिता लैतफलांग को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत करने के लिए नियुक्त किया है। उनके खिलाफ ऐसी बातें करना ‘घोर निंदनीय’ है।
डॉ. तिर्की के अनुसार, बृहस्पति सिंह को सुर्खियों में बने रहने की आदत है, जिसके कारण वे अक्सर ‘उलूल-जलूल’ बयान देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके बयानों से महिला सम्मान के प्रति उनका नजरिया स्पष्ट होता है। तिर्की ने पहले भी छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रभारी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का जिक्र किया।
व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए काम किया
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधायक रहते हुए बृहस्पति सिंह ने कभी संगठन के साथ तालमेल नहीं बनाया और हमेशा अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए काम किया। उन्होंने सिंह पर बंगाली बसाहट की जमीन को अवैध रूप से हड़पने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि बृहस्पति सिंह को सुर्खियों में बने रहने की आदत है, इसलिए वे अक्सर विवादित बयान देकर पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने महिला नेताओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की हो। इससे पहले भी उन्होंने छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रभारी के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
डॉ. तिर्की ने आगे कहा कि विधायक रहते हुए बृहस्पति सिंह ने संगठन के साथ कभी तालमेल नहीं रखा और हमेशा व्यक्तिगत स्वार्थ को प्राथमिकता दी। उन्होंने बंगाली बसाहट क्षेत्र की जमीन को अवैध रूप से कब्जाने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस प्रत्याशी तिर्की ने बताया कि वे चार बार से कांग्रेस पार्टी से टिकट की मांग कर रहे थे और पांचवीं बार टिकट मिलने पर भी बृहस्पति सिंह ने उन्हें हराने की साजिश रची। उन्होंने कहा कि कुछ नेता व्यक्तिगत लाभ के लिए लगातार पार्टी को कमजोर करते रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह कांग्रेस से निष्कासित किए जा चुके हैं। पार्टी ने उनके अनुशासनहीन बयानों और संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते यह कार्रवाई की है।
प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, मनोज दुबे, मोहन सिंह, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय सचिव प्रतीक सिंह व्यास, मुनि यादव, अशोक गौड़, प्रमोद गोस्वामी और नीरज गुप्ता उपस्थित रहे।
