पूर्व विधायक के आरोपों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया बेबुनियाद, निष्पक्ष जांच की मांग

रिपोर्ट – ढेलो बघेल
स्थान – कुसमी/बलरामपुर
कुसमी में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा लगाए गए छह लाख रुपये की मांग के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शंकरगढ़ के अध्यक्ष विजय पैकरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाना कुसमी पहुंचकर एक आवेदन सौंपा और राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की सह प्रभारी श्रीमती जरिता लैतफ्लांग के समर्थन में अपना पक्ष रखा।

पदाधिकारियों ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और झूठे आरोप लगाने वालों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शंकरगढ़ अध्यक्ष विजय पैकरा, वर्तमान जिलाध्यक्ष के.पी. सिंह देव, नगर पंचायत कुसमी अध्यक्ष राजेंद्र भगत सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों के हस्ताक्षर किए गए हैं
