ब्रेकिंग न्यूज
थाने में ब्लैकमेलिंग का खेल जोरों पर — कार्यवाही का डर दिखाकर पुलिसकर्मियों ने व्यापारी से वसूले 22 हजार, दूसरे ने खाया जहर


ऑनलाइन सबूत के साथ व्यापारी ने एसएसपी से की शिकायत — जांच शुरू

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। विशेष रिपोर्ट
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ज़िले की सीपत थाना पुलिस पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि थाना पुलिस ने एक एनटीपीसी कर्मचारी और एक व्यापारी से उनकी गाड़ी पकड़कर और कार्रवाई का डर दिखाकर अवैध वसूली की। पुलिस के लगातार दबाव और धमकी से परेशान होकर, एनटीपीसी कर्मचारी ने आत्महत्या का प्रयास किया और ज़हर खा लिया।
घटना का विवरण
उज्जवल नगर एनटीपीसी कॉलोनी निवासी धीर्मेंद्र मंज़ारे (35), जो एनटीपीसी के एचआर विभाग में कार्यरत हैं, रविवार को शराब की दुकान से लौट रहे थे। इसी दौरान सीपत थाने के पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ा और उनकी स्कूटी जमा कर दी। पुलिस ने धीर्मेंद्र मंज़ारे पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए कथित तौर पर 50 हज़ार रुपये की मांग की और रुपये न देने पर कड़ी कार्रवाई की धमकी दी।
पुलिस के इस मानसिक दबाव में आकर धीर्मेंद्र मंज़ारे ने रास्ते में कोई ज़हरीला पदार्थ खा लिया। उनकी पत्नी रामेश्वरी ने उन्हें तत्काल एनटीपीसी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें अपोलो अस्पताल रेफर किया गया।
पीड़ित की स्थिति गंभीर, पुलिस पर लगे आरोप

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.