ब्रेकिंग न्यूज
अल्ट्राटेक बैकुंठ मे श्रमिकों द्वारा दुसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर प्रबंधन जिद्द पर अडा



बैकुंठ सीमेंट मे कर्मचारियों के समर्थन में शैलेश नितिन महेन्द्र साहू राजू लाल श्रेष्ठा शंकर निर्मलकर ने भरी हुंकार

तिल्दा नेवरा रायपुर : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीमेंट उद्योग अल्ट्राटेक बैकुंठ मे आज भी थमा रहा संयंत्र की पहिया। पूर्णरूपेण बंद ही रहा प्लांट। अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट मे आज दुसरे दिन से भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। जहां आज भी प्रबंधन कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं रखने के शर्तो पर अडा हुआ है। जिसके विरोध को और तेज करते हुए, यहां के सभी  कर्मचारियों के साथ तीनो यूनियन संयुक्त रूप से प्रबंधन के विरोध में 24 घंटे काम छोड कर संयंत्र के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे है । जहां इस अवसर पर जिलापंचायत क्षेत्र क्र 6 के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य शैल साहू के प्रतिनिधि व पति श्री महेंद्र साहू, व छत्तीसगढ़ सीमेंट एवं खदान कल्याणकारी श्रमिक संघ बहेसर (इंटक) के संरक्षक श्री शंकर सिंह निर्मलकर, शैलेश नितिन त्रिवेदी पूर्व अध्यक्ष पाठ्यपुस्तक निगम छत्तीसगढ़ सरकार व प्रवक्ता, मिडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी, प्रकाश सागरवंशी जनपद सदस्य रायखेडा, सोनू निर्मलकर प्रतिनिधि कूंदरू जनपद सदस्य ,इंटक नेता, लोकेश कश्यप सरपंच सिलपट्टी, ओम ठाकुर कांग्रेस नेता, एटक के नेता राजू लाल श्रेष्ठा जी( रायपुर) आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.