ब्रेकिंग न्यूज
जनपद पंचायत तिल्दा-नेवरा में 15वें वित्त की राशि को लेकर हंगामा, सदस्यों ने किया धरना



तिल्दा-नेवरा (खोज खबर छत्तीसगढ़)।
जनपद पंचायत तिल्दा-नेवरा में 15वें वित्त आयोग से मिली राशि के बंटवारे को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सदस्यों ने आरोप लगाया है कि जनपद अध्यक्ष और सीईओ ने राशि का मनमाने तरीके से कुछ क्षेत्रों में ही वितरण कर दिया, जिससे अधिकांश वार्डों के विकास कार्य ठप पड़ गए हैं।

इसी के विरोध में 08 सितम्बर 2025 को जनपद सदस्य एकजुट होकर धरना प्रदर्शन पर बैठे। उनका कहना है कि यह फंड ग्रामीण विकास के लिए आया है, लेकिन समान रूप से आवंटित न होने से जनहित की अनदेखी हो रही है।

कई बार दिए आवेदन, कार्रवाई नहीं

आक्रोशित सदस्यों ने बताया कि वे इस विषय पर कई बार लिखित शिकायत कलेक्टर, जिला पंचायत रायपुर, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा तक पहुंचा चुके हैं। बावजूद इसके अब तक किसी भी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा है।

सदस्यों की चेतावनी

धरना स्थल पर मौजूद सदस्यों ने साफ कहा कि यदि राशि का न्यायपूर्ण वितरण नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उनका कहना है कि 1.55 करोड़ की यह राशि पूरे जनपद क्षेत्र की जनता की है और इसे किसी एक वर्ग या इलाके तक सीमित करना जनहित के खिलाफ है।

चांदनी यदु (क्षेत्र क्र. 1) ने कहा —
“इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि तिल्दा जनपद पंचायत में कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों के सदस्य साथ खड़े हुए हैं। जब तक सभी क्षेत्रों को बराबरी का हक नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।”

धरना में शामिल जनपद सदस्य

चांदनी यदु (क्षेत्र क्र. 1)

भारती निर्मलकर (क्षेत्र क्र. 7)

शिवशंकर वर्मा (क्षेत्र क्र. 25)

ललनी ध्रुव (क्षेत्र क्र. 12)

कलयनी सिरमौर (क्षेत्र क्र. 6)

तुकाराम जोगी (क्षेत्र क्र. 13)

प्रकाश सागरवंशी (क्षेत्र क्र. 14)

गंगा वर्मा (क्षेत्र क्र. 23)


Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.