प्रतापपुर रोड पर संदिग्ध हालात में मिली लाश

बलरामपुर
। सेमरसोत रेस्ट हाउस के आगे प्रतापपुर रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थिति में पड़ा हुआ था। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजकर मामले की गहन जांच कर रही है।
