ब्रेकिंग न्यूज
शंकरगढ़ में अवैध रूप से संचालित ईंट निर्माण गतिविधियों पर कार्यवाही


1 लाख कच्ची ईंट के साथ 25 टन कोयला जब्त
बलरामपुर 03 मार्च 2026/ प्रशासन द्वारा जिले में अवैध संचालित ईंट भट्ठों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में विकासखण्ड शंकरगढ़ में अवैध रूप से संचालित ईंट निर्माण गतिविधियों पर कार्यवाही करते हुए लगभग 1 लाख अवैध कच्ची ईंटें व 25 टन कोयला जब्त की गई हैं।
कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी शंकरगढ़ श्री विवेक अनमोल टोप्पो के नेतृत्व में राजस्व, खनिज एवं वन विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा अवैध कच्चा ईंट लगभग 1 लाख जब्त कर कार्यवाही की गई। जांच में पाया गया की मथुरा राम के निजी भूमि पर खनिज मिट्टी उत्खनन कर ईंट निर्माण किया जाना पाया गया। साथ ही ईंट को पकाने के लिए 25 टन कोयला का उपयोग करना भी पाया गया। बिना वैध दस्तावेज और सक्षम अनुमति के बिना उक्त कार्य किया जा रहा था। इस अवैध संचालन करने पर जब्त करने की कार्यवाही की गई।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.