नशे का खतरनाक जाल: “साइको इंजेक्शन” बेचने वाला शख्स चर्चा में, युवाओं के लिए बड़ा खतरा

सरगुजा,अम्बिकापुर।इन दिनों सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर एक चिंताजनक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खुद को “इंजेक्शन वाला साइको” बताने वाला व्यक्ति खुलेआम नशे का इंजेक्शन बेचने का दावा कर रहा है। मैसेज में लिखा गया है कि ग्राहक को केवल पेमेंट करना है और “माल” सीधे घर तक पहुंचा दिया जाएगा।

मैसेज में दिए गए नंबर — +91 76440 09445 और +91 92343 39536 — के जरिए कथित रूप से संपर्क करने को कहा जा रहा है। यह मामला न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि युवाओं की सेहत और समाज के लिए भी गंभीर खतरे की घंटी है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इंजेक्शन के जरिए लिया जाने वाला नशा बेहद घातक होता है, जिससे एडिक्शन, ओवरडोज़, संक्रमण और यहां तक कि मौत तक का खतरा रहता है। इस तरह खुलेआम नशे की सप्लाई की बातें सामने आना सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है।
स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे नंबरों की तुरंत जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि युवाओं को इस जानलेवा जाल से बचाया जा सके।

👉 अपील: अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस या साइबर सेल को सूचित करें। जागरूकता ही इस जहर को फैलने से रोकने का सबसे बड़ा हथियार है।
और अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस की कार्रवाई होती है या नहीं?
