ब्रेकिंग न्यूज

ब्यूरो प्रमुख सुनील चेरवा की रिपोर्ट।

कुसमी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बलरामपुर के कुसमी विकासखंड में ईसाई समुदाय द्वारा प्रभु यीशु के नाम पर समर्पित ख्रीस्त राजा पर्व बड़े ही शांति एवं सौहाद्र पूर्वक मनाया गया विश्वासियों के द्वारा संत अन्ना स्कूल से रैली निकालकर बालक येशु चर्च में प्रार्थना के तौर पर रैली को समाप्त करते हुए सभी समाज के लोगों को शांति ,दया ,प्रेम का संदेश दिया ,रैली में समाज के सभी वर्ग के बच्चे ,महिलाएं ,पुरुष सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, इस वर्ष विधानसभा चुनाव तत्काल में ही समाप्त हुआ है जिस कारण आचार संहिता पूरे राज्य में अभी भी प्रभावशील है इसी को मध्य नजर रखते हुए समाज ने रैली का आकार छोटा रखकर अपनी सामाजिक रीति नीति को समुदाय ने बनाए रखा। जानकारी हेतु बता दें कि धार्मिक कैलेंडर के अनुसार साल के अंतिम यानी 34 वे रविवार को ख्रीस्त राजा पर्व मनाया जाता है इसके बाद नया कैलेंडर वर्ष शुरू होता है विश्व भर में इस पर्व को ईसाई समुदाय के द्वारा जोर-शोर से मनाया जाता है, समुदाय द्वारा यह संदेश दिया जाता है कि धर्म से भटके हुए लोगों में ईश्वर के प्रति श्रद्धा एवं विश्वास बढ़े इन विषयों को लेकर रोम में पोप पाईस एलेवन ने ख्रीस्त राजा पर्व की सर्वप्रथम शुरुआत की थी जो अनवरत चली आ रही है, कार्यक्रम में समाज के प्रमुख निर्मल खाखा, कमिला तिग्गा ,दीपक बड़ा, अजीत टोप्पो, प्रेमलाल, अश्विन खेस ,सहित समाज के अन्य लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

बलरामपुर जिले के किसी भी छोटे-बड़े खबरों एवं विज्ञापन को प्रकाशित करने के लिए हमारे ब्यूरो प्रमुख सुनील चेरवा से संपर्क करें।+91 95758 40430

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.