ब्रेकिंग न्यूज


कुसमी से जसीम खान की रिपोर्ट

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी अंतर्गत मदनपुर गांव में पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में फरार आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति के खिलाफ धारा 302 के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।

वीओ01-बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी अंतर्गत मदनपुर गांव में 20 नवंबर को चरित्र शंका पर पति ने पत्नी के पैर हाथ बांधकर मारपीट कर पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने की जानकारी लगता है स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे जहां महिला को आग बुझाते हुए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वाड्रफनगर भर्ती कराया गया। जहा गंभीर रूप से झुलसी महिला को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला पंजीबद करते हुए आरोपी पति की तलाश शुरू की लेकिन आरोपी पति घटना के बाद से छुपता चल रहा था वही 23 नवंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी पति बस पकड़ कर कहीं भागने की फिराक में है जहां पुलिस घेराबंदी करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया और कार्यवाही करते उसे जेल भेज दिया है।

कुसमी विधानसभा के किसी भी छोटे-बड़े खबरों एवं विज्ञापन को प्रकाशित करने के लिए हमारे संवाददाता जसीम खान से संपर्क करें।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.