आबकारी विभाग बलरामपुर रामानुजगंज, की चुनाव के पूर्व बड़ी कार्यवाही 176 लीटर अवैध शराब एवं 270 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त।

बलरामपुर। कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के आदेशानुसार प्रभारी जिला आबकारी एस. के. सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में वृत्त प्रभारी श्री अभिषेक राजवाड़े आब. उप निरीक्षक व्दारा आज दिनांक 16-11-23 को प्राप्त सूचना के आधार मितगई रोड रामानुजगंज में जंगल में 170 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब एवं 90 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। विधिवत रूप से कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छ.ग.आब.अधि. 1915 की धारा -34(2),59 क का प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया है।
दो अन्य प्रकरणों में 6 लीटर महुआ शराब एवं 180 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया, कुल 176 बल्क लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब एवं 270 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया ।
कार्यवाही के दौरान आबकारी आरक्षक धर्म जीत शर्मा, प्रियेश साहु, एवं ड्राईवर अमोल सिंह आर्मो, का योगदान रहा।
1. मारे गए छापे –05
2. खाली तलाशी -2
3. कायम प्रकरण -03
4.जप्त मदिरा- हाथ भट्ठी महुआ शराब कुल मात्रा = 176 लीटर शराब बनाने योग्य महुआ लाहन 270 किलोग्राम।
5. धारा – 34(2),59 क, आबकारी एक्ट = 01 प्रकरण
6. धारा 34(1) =2 प्रकरण

