ब्रेकिंग न्यूज
प्रधानमंत्री आवास एवं मनरेगा में वित्तीय अनियमितता पर शंकरगढ़ पुलिस की कार्यवाही

थाना शंकरगढ़
जिला बलरामपुर रामानुजगंज
दिनांक 19/03/2026

अपराध क्रमांक 37/2026, 316(5), 318(2,4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) BNS
हरगवां पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।
गिरफ्तार आरोपी
1. जान टोप्पो पिता स्वर्गीय जयदान टोप्पो उम्र 39 वर्ष ग्राम अमेरा, थाना शंकरगढ़ जिला बलरामपुर रामानुजगंज छत्तीसगढ़
2. संजय दास पिता परशुराम उम्र 40 वर्ष निवासी मनकेपी थाना शंकरगढ़ जिला बलरामपुर रामानुजगंज छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जनपद पंचायत शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत हरगवां में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा के क्रियान्वयन में वित्तीय अनियमितताओं पर विस्तृत जांच उपरांत अनियमितता पाए जाये पर पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
जनपद पंचायत सीईओ शंकरगढ़ श्री वेदप्रकाश पांडे के द्वारा थाना शंकरगढ़ रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि ग्राम पंचायत हरिगवां के पंचायत सचिव  जॉन कुमार टोप्पो एवं ग्राम रोजगार सहायक संजय दास द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के आवासों का फर्जी जियो टैग कर आवास की राशि उनके खातों में अंतरित कराई गई तथा हितग्राहियों से अंगूठा लगवाकर राशि का गबन किया गया। साथ ही फर्जी मास्टर रोल जारी कर विभिन्न बैंक खातों में मजदूरी की राशि अंतरित कर भी अनियमितता बरती गई है। जनपद सीईओ शंकरगढ़ ने विस्तृत जानकारी दी है कि ग्राम पंचायत हरगवां में 26 प्रधानमंत्री आवास पूर्ण है तथा 47 आवास प्रगतिरत है जिसे रोजगार सहायक के द्वारा भौतिक रूप से अपूर्ण आवासों का फर्जी तरीके से पूर्ण आवास का जियो टैग किया गया है इस प्रकार सचिव एवं रोजगार सहायक हरिगवां के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के 7 हितग्राहियों की राशि 905000 एवं मनरेगा से मजदूरी 100881 रुपए कुल 10 लाख 5881 रुपए आहरण कर का गबन किया गया। जिस पर थाना शंकरगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है। ग्राम पंचायत हरगवां के विस्टा पैकरा एवं बिस्टा एक ही व्यक्ति हैं जिनका प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम सभा प्रस्ताव में बिस्टा  तथा  आवास प्लस ग्राम सभा प्रस्ताव में विस्ता पैंकरा को पात्र कर पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा आवास स्वीकृत कराया गया एक ही हितग्राही के नाम आवास अप्रारंभ है जबकि हितग्राही के खाते में 240000 रुपए की राशि तथा मनरेगा से कुल 33894 का भुगतान कराया गया है।
इसी प्रकार मुन्ना पत्नी शांति के नाम से आवास स्वीकृत है जो कि वर्तमान में अप्रारंभ है जिस पर पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा 120000 शांति के नाम पर राशि जारी कराया गया शांति के पति मुन्ना के नाम आवास पूर्ण में ही स्वीकृत हो चुका है। इसी प्रकार मंगरु पिता शिवनाथ एवं मुन्नी दोनों पति-पत्नी है मंगरू शिवनाथ का आवास टॉप लेवल पर प्रगतिरत है मुन्नी के नाम आवास वर्तमान में अप्रारंभ है जिस पर रोजगार सहायक के द्वारा मुन्नी के खाते में 120000 तथा मनरेगा से 20358 रुपए का भुगतान कराया गया है। इसी प्रकार बीजू पिता टेडगु के नाम से स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है फिर भी ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा हितग्राही के खाते में 120000 रुपए तथा मनरेगा से 21942 रुपए भुगतान कराया गया है। इसी प्रकार जुगना पिता तेतरा के नाम स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है फिर भी 120000 रुपए तथा मनरेगा से 24687 रुपए का भुगतान कराया गया है। इसी प्रकार निशांत कुमार एक्का पिता अमृत का के नाम स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है, जबकि हितग्राही खाते में 95000 राशि जारी की गई है जिसमें से रोजगार सहायक के द्वारा 40000 ओटीपी के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया गया। इसी प्रकार हरगवां के हितग्राही पांडुल कुजूर पिता केवटा के नाम स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है, जिस पर ग्राम पंचायत सचिव ,रोजगार सहायक के द्वारा पांच बार अंगूठा लगवा कर 10000 के मान से 50000 रुपए राशि लिए जाना बताया गया।
मामले में शंकरगढ़ पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 37/2026, 316(5), 318(2,4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) BNS दर्ज कर विधिवत कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.