ब्रेकिंग न्यूज
45937 किसानों को 221 करोड़ से अधिक की सौगातमुख्यमंत्री करेंगे कृषक उन्नति योजना की राशि का अंतरण


बलरामपुर, 27 फरवरी 2026/ प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान बेचने वाले जिले के किसानों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जिले के 45 हजार 937 किसानों के बैंक खातों में कुल 221 करोड़ 14 लाख 40 हजार रुपये की अंतर राशि सीधे अंतरित की जाएगी।
इस कार्यक्रम के तहत 28 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम रहंगी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में दोपहर 12 बजे प्रदेश भर के किसानों के खातों में राशि अंतरित की जाएगी। जिले में भी कृषक उन्नति योजना के तहत सभी विकासखण्डों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में 30 लाख 25 हजार 226 क्विंटल धान का विक्रय किया गया है। इसके आधार पर निर्धारित अंतर राशि 28 फरवरी को किसानों के खातों में पहुंच जाएगी। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से सरकार किसानों की आय में वृद्धि एवं कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में सतत प्रयासरत है। योजना के तहत राशि अंतरण से जिले के हजारों किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा तथा आगामी कृषि कार्यों के लिए उन्हें आवश्यक संसाधन जुटाने में सहायता प्राप्त होगी।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.