ब्रेकिंग न्यूज
कलेक्टर पीएमश्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का ने किया आकस्मिक निरीक्षण


बलरामपुर, 26 फरवरी 2026/

कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने पीएमश्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भेलवाडीह का आकस्मिक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राचार्य से विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों की संख्यात्मक जानकारी ली तथा उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया।
कलेक्टर श्री कटारा ने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई तथा भविष्य की योजनाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बच्चों से पूछा कि वे बड़े होकर किस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक और आत्मविश्वास एवं सहजता के साथ प्रश्नों का उत्तर दिया। इस अवसर पर कलेक्टर ने अपने स्कूली जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कंप्यूटर लैब, साइंस लैब एवं एआई लैब का अवलोकन कर उपलब्ध संसाधनों और उपकरणों की स्थिति का निरीक्षण किया, साथ ही संसाधनों के समुचित उपयोग के निर्देश दिए। तत्पश्चात उन्होंने रसोई कक्ष का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के लिए बनाए गए भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री कटारा ने पीएमश्री मद अंतर्गत प्राप्त आवंटन एवं उसके व्यय की समीक्षा भी की। कलेक्टर ने संस्था के सुचारू संचालन हेतु प्राचार्य को आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त सुश्री समीक्षा जायसवाल उपस्थित रही।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.