ब्रेकिंग न्यूज
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से कम हुआ बिजली बिल सब्सिडी से सोलर पैंनल लगाना हुआ आसान


बलरामपुर, 26 फरवरी 2026/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए लोगों में लगातार रूझान बढ़ रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जिले के राजपुर विकासखंड के चरगढ़ निवासी श्री भूखनारायण सिंह का घर जगमग हो रहा है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रभावित होकर श्री सिंह ने अपने घर में 3 किलोवाट का रूफटॉप सोलर पैनल लगवाया है। जिससे उनका बिजली का बिल कम हो गया है। उन्होंने बताया कि घर में बिजली के उपयोग के आधार पर पहले प्रतिमाह हजारो रूपए बिजली का बिल आता था। जो की अब कम हो गया है। उन्होंने बताया कि रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने में लगभग 2 लाख रुपए की लागत आयी है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा 78 हजार रुपए तथा राज्य शासन द्वारा 30 हजार रुपए की सब्सिडी मिली है। इस प्रकार कुल 1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी मिली है। शेष राशि के लिए बैंक फाइनेंस की सुविधा मिली है। बैंक फाइनेंस बहुत ही आसान किस्तों में हुआ है।
श्री भूखनारायण सिंह प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर घरों पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगवाने के लिए अन्य लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी लोगों को दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना से बार-बार बिजली बंद होने की समस्या से निजात मिली है। जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.