ब्रेकिंग न्यूज
सरगुजा-अंबिकापुर के निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना की अनदेखी, मरीजों से मनमानी वसूली का आरोप



ढेलो बघेल- एडिटर चिप सरगुजा 🇮🇳 🇮🇳

सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित विभिन्न निजी अस्पतालों में केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना का खुलेआम उल्लंघन किए जाने के आरोप सामने आ रहे हैं। आरोप है कि कई निजी अस्पतालों द्वारा गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन (डिलीवरी/सी-सेक्शन) में आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं दिया जा रहा है, जबकि यह सुविधा योजना के अंतर्गत शामिल है।
मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि निजी अस्पताल इलाज के नाम पर मनमाने बिल थमा रहे हैं और नियमों के विपरीत भारी रकम वसूली जा रही है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग खासे परेशान हैं और उन्हें मजबूरी में कर्ज तक लेना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रदेश की भाजपा सरकार से मांग की है कि निजी अस्पतालों की पेमेंट व ट्रीटमेंट व्यवस्था नियमों के अनुसार सुनिश्चित की जाए। साथ ही सरगुजा कलेक्टर से अपील की गई है कि अंबिकापुर के सभी निजी अस्पतालों की तत्काल जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
इस गंभीर मामले को लेकर अंबिकापुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं मंत्री राजेश अग्रवाल और लक्ष्मी राजवाड़े से भी निवेदन किया गया है कि वे मामले को संज्ञान में लेकर पीड़ित मरीजों को न्याय दिलाने हेतु तत्काल हस्तक्षेप करें।
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस मुद्दे पर कब तक ठोस कदम उठाते हैं।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.