ब्रेकिंग न्यूज
बलरामपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात

संतोषी सिंह की रिपोर्ट=बलरामपुर
भाजपा कार्यालय का घेराव, मनरेगा व नेशनल हेराल्ड मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला
केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आज बलरामपुर में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और भाजपा कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनरेगा में कथित कटौती, मजदूरों को समय पर भुगतान न मिलने और नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि भाजपा सरकार जनहित की योजनाओं को कमजोर कर रही है और राजनीतिक बदले की भावना से विपक्ष को निशाना बना रही है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा गरीबों और मजदूरों की जीवनरेखा है, लेकिन केंद्र सरकार इसे धीरे-धीरे खत्म करने की साजिश कर रही है। वहीं नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर उन्होंने इसे विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बताया।
भाजपा कार्यालय के घेराव के चलते कुछ समय के लिए इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस प्रशासन की सतर्कता से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपना प्रदर्शन समाप्त किया।
प्रशासन ने प्रदर्शन को लेकर पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.