भाजपा प्रत्याशी उदेश्वरी पैकरा का कुसमी भाजपा कार्यालय सहित क्षेत्र में भव्य रूप से स्वागत के साथ हुआ सघन दौरा ।

ब्यूरो चीफ सुनील चेरवा की रिपोर्ट सामरी। विधान सभा क्षेत्र 08 भाजपा के विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी उदेश्वरी पैकरा का सामरी क्षेत्र में आगमन पर कुसमी भाजपा कार्यालय में फूल माला के साथ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य रूप से फूल, माला,गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया , साथ ही सामरी पाठ क्षेत्र में आज लगभग दस ग्राम पंचायतों में सघन दौरा किया गया। जहाँ जगह जगह पर सामरी विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया भाजपा के प्रत्याशी सामरी विधानसभा में पहली बार महिला प्रत्यासी को मौका मिला है उसके वजह से उत्साह देखने को मिला भाजपा प्रत्याशी उदेश्वरी पैकरा द्वारा जनसंपर्क के दौरान अपने उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी को आगामी 17 नवंबर 2023 को होने वाले विधान सभा चुनाव में कमल फूल छाप पर वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील जनता से की । सामरी पाठ के सभी क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी उदेश्वरी पैकरा द्वारा भाजपा प्रत्याशी के लिए कमल फूल छाप में वोट देकर प्रचंड बहुमत से भाजपा को जीत दिलाने की अपील की ।
आज के इस कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में जगह, जगह भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पुरुष, महिला सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

बलरामपुर जिले के किसी भी तरह छोटे बड़े खबरे एवं विज्ञापन के लिए हमारे ब्यूरो चीफ सुनील चेरवा से संपर्क करें +91 95758 40430

