ब्रेकिंग न्यूज
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष ने श्री हरिहर प्रसाद यादव जी ने ग्रहण किया पदभार,

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष ने श्री हरिहर प्रसाद यादव जी ने ग्रहण किया पदभार, उन्होंने वर्तमान में चल  रहे धान खरीदी में होने वाली टोकन समस्या, एस आई आर, ओर पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह जी के वापसी को लेकर चर्चाएं की जिसमें  उन्होंने पूर्व विधायक के द्वारा लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताए

स्थान – बलरामपुर/ दिनांक,
10.12.20

समारोह का आयोजन जिला कांग्रेस   में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच किया गया, जहाँ वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्री हरिहर प्रसाद को कांग्रेस जनों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और भारी तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्हें पदभार ग्रहण कराया गया।
अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सम्मान देना तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सेवा, समर्पण और संघर्ष पर आधारित है, और वे इसी मार्ग पर चलकर जिले में पार्टी को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लेते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीद जताई कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को छुएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर जनहित के मुद्दों पर जोरदार संघर्ष किया जाएगा।
पदभार ग्रहण समारोह में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई तथा सेवादल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.