ब्रेकिंग न्यूज
विधवा महिलाओं का सहारा बनी Parhit Charitable Societyखसरा नंबर 221, ग्राम दहेजवार में हर माह की तरह इस महीने भी निःशुल्क राशन वितरण।

संवाददाता-संतोषी सिंह/

बलरामपुर-ग्राम दहेजवार।Parhit Charitable Society द्वारा समाज सेवा की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए ग्राम दहेजवार स्थित खसरा नंबर 221 में इस माह भी विधवा महिलाओं को निःशुल्क राशन सामग्री वितरित की गई। संस्था के अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की 30 से अधिक विधवा महिलाओं को आवश्यक खाद्य सामग्री प्रदान की गई।

राशन किट में 5 किलो गेहूँ, 1 किलो दाल, 1 किलो शक्कर, चाय पत्ती, 1 किलो तेल, 2 किलो आलू और 1 किलो प्याज शामिल था। यह सामग्री जरूरतमंद महिलाओं के लिए मासिक राहत साबित हो रही है।

कार्यक्रम के दौरान सोसायटी के कई सदस्य—Naveen Gupta, Shubham, Brijlal, Vinod, Rohit और Sanjay—सक्रिय रूप से मौजूद रहे तथा वितरण कार्य में सहयोग किया।

स्थानीय ग्रामीणों ने Parhit Charitable Society की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे मानवता की मिसाल बताया। संस्था द्वारा लगातार किए जा रहे इस कार्य से क्षेत्र की कई विधवा महिलाओं को राहत मिल रही है।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.