राजनांदगांव में मानव कल्याण अधिकार एवं भ्रष्टाचार निर्मूलन संगठन की नई जिला इकाई का गठन
मोना हिरौंदिया बनीं जिलाध्यक्ष, अभिलाष देवांगन को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

डोंगरगढ़।
माता बम्लेश्वरी धाम में मानव कल्याण अधिकार एवं भ्रष्टाचार निर्मूलन संगठन, छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें राजनांदगांव जिले की नई इकाई का औपचारिक गठन किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों की घोषणा के साथ उन्हें शपथ भी दिलाई गई।
संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने बताया कि राज्यभर में जन-जागरूकता, मानव अधिकार संरक्षण और भ्रष्टाचार उन्मूलन की दिशा में चल रहे अभियानों को और मजबूत करने के उद्देश्य से राजनांदगांव जिला इकाई को सक्रिय किया गया है। इसी क्रम में नई कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र सौंपकर संगठन का उद्देश्य, कार्यशैली और नियमों से अवगत कराया गया।
नव गठित जिलाध्यक्ष के रूप में श्रीमती मोना हिरौंदिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अभिलाष देवांगन को जिला महामंत्री, शीला हुमने एवं चित्ररेखा देवांगन को उपाध्यक्ष, किशोर कुमार परमार को कोषाध्यक्ष और कामेश्वर प्रसाद साहू को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अंबरीश टांडीया, गोवर्धन सिन्हा और रंजीत हुमने को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

नवनियुक्त जिला इकाई ने मानव अधिकार संरक्षण तथा समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
