ब्रेकिंग न्यूज
रामानुजगंज के ग्राम महावीरगंज में आज शाम लगभग 5:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में पंच की मौत हो गई।

यह हादसा एक ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर के कारण हुआ। मृत में वार्ड क्रमांक 18 के पंच शिवकुमार (45 वर्ष) हैं।
जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर चालक अपने इंजन में हल लगाकर खेत की जुताई के लिए जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से शिवकुमार अपनी बाइक से आ रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

पंच की अस्पताल में मौत

दुर्घटना में शिवकुमार को गंभीर चोटें आईं, विशेष रूप से उनकी छाती में गहरी चोट लगी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुमताज अंसारी अस्पताल पहुंचे। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी अस्पताल में जमा हो गए। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.