स्लग…अवैध धान भंडारण पर अबकी बार बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, फिल्मी स्टाइल में SDM की दबिश!

एंकर…छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में इन दिनों प्रशासन अवैध धान भंडारण और परिवहन पर कड़ा शिकंजा कस रहा है..
बलरामपुर जिले में रामचंद्रपुर SDM आनंद राम नेताम की अगुवाई में फिल्मी स्टाइल में लगातार छापेमारी की जा रही है..
अब तक सिर्फ बलरामपुर जिले में ही 23 कार्रवाइयों में 6 हजार 81 बोरी अवैध धान जब्त किया जा चुका है।
SDM नेताम ने दो टूक कहा अवैध धान तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा… वही कहा की
कलेक्टर के निर्देश पर सीमावर्ती इलाकों में 24 घंटे निगरानी जारी है..

वहीं सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिलों में भी प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है..
सैकड़ों बोरी अवैध धान जब्त कर कई ट्रैक्टर और पिकअप पकड़े गए हैं. कलेक्टरों और SDM की संयुक्त कार्रवाई का असर अब निचले स्तर तक दिखने लगा है..
किसानों के हक की रक्षा और पारदर्शी खरीदी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने मोर्चा खोल दिया है..
