वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ जिले के सभी ग्राम पंचायतों में किया गया रोजगार दिवस का आयोजन

बलरामपुर, रामानुजगंज नवम्बर, 2025/ मो.कौशल/ कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस मनाया गया। जिसके अन्तर्गत सभी 476 ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत रोजगार दिवस का आयोजन कर ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास के संबंध में जानकारी दी गई।


