ब्रेकिंग न्यूज
नवा रायपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान की शुरुआत — मुख्यमंत्री ने किया पौधरोपण



रायपुर, 14 जुलाई 2025 — नवा रायपुर स्थित नवीन विधानसभा परिसर आज पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक महत्वपूर्ण पहल का साक्षी बना। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ वृक्षारोपण अभियान के तहत विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर गुलमोहर का पौधा रोपित किया।

इस आयोजन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, दोनों उप मुख्यमंत्री — श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा, तथा वन मंत्री श्री केदार कश्यप सहित कई मंत्रीगण और विधायकगणों ने भी गुलमोहर का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान राज्य के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, विधानसभा सचिव श्री दिनेश शर्मा, वन विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, छत्तीसगढ़ के वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव, लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक श्री अनिल साहू, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री अरुण कुमार पाण्डेय और मुख्य वन संरक्षक श्री राजू अगासमणि प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए।

यह पहल केवल पर्यावरण के लिए नहीं, बल्कि मातृ सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक बनकर उभर रही है। राज्य सरकार इस अभियान को पूरे प्रदेश में जनभागीदारी से सफल बनाने हेतु प्रेरित कर रही है।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.