अभी हाल ही में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुवे सामरी थाना प्रभारी के द्वारा छोटी एवं बड़ी वाहनों का की जा रही सघन जांच।

सामरी -: सुनील चेरवा // उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशानुसार हाल ही होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बलरामपुर जिला के सामरी थाना प्रभारी बृजलाल भारद्वाज एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार छोटी-बड़ी वाहनों की सघन जांच की जा रही है । जांच के दौरान लगभग प्रति दिन वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है चालक की लापरवाही से आये दिन होती रहती है दुर्घटना ।
छत्तीसगढ़ में हाल ही में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बलरामपुर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहे हैं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी व उनके टीम द्वारा वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
बलरामपुर जिला के झारखंड सीमावर्ती छेत्र होने के कारण यहां अवैध परिवहन की शिकायत हमेशा प्राप्त होती रही है और हाल ही में विधानसभा चुनाव को देखते हुये अवैध परिवहन को रोक लगाने एवं जीवित दस्तावेज एवं हेलमेट एवं चार पहिया वहान में सीट वेल्ट व दो पहिया में दो सवारी से अधिक सवारी व बिना नंबर प्लेट का चलने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं जहां सामरी थाना प्रभारी बृजलाल भारद्वाज के टीम के द्वारा वाहन चालकों पर कड़ाई से मोटर व्हिकल एक्ट के तहत चलानी कार्यवाही की जा रही है एवं व्हीकल एक्ट के तहत चलने की समझाईश दी जा रही है।
