ब्रेकिंग न्यूज
सरगुजा: उदयपुर विकासखंड के ग्राम चैनपुर में नल-जल योजना की पानी टंकी आज तक अधूरी, ग्रामीणों और सरपंच में नाराजगी



चैनपुर (उदयपुर), सरगुजा — केंद्र सरकार की बहुचर्चित हर घर नल जल योजना के तहत ग्राम पंचायत चैनपुर में निर्माणाधीन पानी टंकी वर्षों बाद भी पूर्ण नहीं हो सकी है। टंकी निर्माण में करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी आज तक ग्रामीणों को नल से पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे ग्रामीणों और सरपंच में भारी नाराजगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कार्य में लापरवाही बरती गई। सरपंच और ग्रामीणों ने अब इस विषय में सरगुजा कलेक्टर को आवेदन देकर त्वरित जांच और कार्रवाई की मांग किया जाएगा

गांव में पानी की समस्या लगातार बनी हुई है, जिससे गर्मी के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। महिलाओं को अब भी दूर-दराज से पानी ढोना पड़ता है।

ग्रामीणों की मांग:

अधूरे कार्य की जांच हो

दोषी ठेकेदार/अधिकारियों पर कार्रवाई हो

जल्द से जल्द टंकी चालू कर पानी आपूर्ति सुनिश्चित की जाए


यदि शासन-प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता, तो ग्रामीण आंदोलन की चेतावनी भी दे रहे हैं।


Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.