ग्राम पंचायत आंधला के ग्रामीण आज भी बिजली सुविधा से वंचित, लकड़ी के खंभों से चल रही व्यवस्थ

लखनपुर, सरगुजा |
सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत आंधला के ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधा बिजली से वंचित हैं। गांव में लगभग 30 से 40 लोगों की आबादी है, लेकिन आज तक वहां बिजली के पक्के खंभे नहीं लगाए गए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने लकड़ी के खंभे बनाकर खुद ही अस्थाई रूप से बिजली का इंतजाम किया है, जिससे दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है। सिविल विभाग को कई बार जानकारी देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई।

गांव के एक बुजुर्ग ने बताया, “सरकार कहती है हर घर बिजली, लेकिन हम आज भी लकड़ी के खंभों से बिजली खींच रहे हैं। ये हमारे लिए खतरे का काम है, फिर भी मजबूरी है।”
ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है ताकि उन्हें सुरक्षित और स्थायी बिजली सुविधा मिल सके।
