सरगुजा लखनपुर के अविवाहित युवाओं का राशन कार्ड नहीं बन रहा – पंचायतों में भारी लापरवाही

—
सरगुजा लखनपुर के अविवाहित युवाओं का राशन कार्ड नहीं बन रहा – पंचायतों में भारी लापरवाही
लखनपुर (सरगुजा) –
लखनपुर विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में अविवाहित युवाओं (शादी नहीं हुए लड़कों) का राशन कार्ड बनाने में सरपंच, सचिव एवं जिम्मेदार अधिकारियों की घोर लापरवाही सामने आ रही है। शासन द्वारा साफ निर्देश दिए गए हैं कि पात्र व्यक्ति का राशन कार्ड अनिवार्य रूप से बनाया जाए, चाहे वह अविवाहित हो या विवाहित।
लेकिन स्थानीय स्तर पर इन निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कई युवकों ने कई बार आवेदन देने, दस्तावेज़ जमा करने और पंचायत कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद अब तक उनका राशन कार्ड नहीं बन पाया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि:
पंचायतों में अविवाहित लड़कों को राशन कार्ड के लिए गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।
सचिव/सरपंच टालमटोल कर रहे हैं – कभी सिस्टम खराब, कभी अधिकारी छुट्टी पर का बहाना बनाया जा रहा है।
शासन की योजनाओं से वंचित हो रहे युवा – न राशन, न कोई अन्य सरकारी लाभ।
शासन द्वारा यह स्पष्ट निर्देश है कि सभी पात्र नागरिकों को राशन कार्ड दिया जाए, फिर चाहे वह अविवाहित हो या अलग घर में रहता हो।
मांग:
ग्रामीणों ने मांग की है कि जिला प्रशासन इस मामले में संज्ञान ले और जिन पंचायतों में लापरवाही हो रही है, वहां के सचिवों/सरपंचों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी पात्र नागरिक योजनाओं से वंचित न रहे।
