ब्रेकिंग न्यूज

ब्यूरो प्रमुख सुनील चेरवा की रिपोर्ट

बलरामपुर जिला के विकास खण्ड कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपातु में सामरी पाट क्षेत्र के 12 पंचायतो के 1350 नग गरीबों को कंबल वितरण किया गया। राजपुर के समाजसेवी कंबल बाबा के नाम से प्रसिद्ध अशोक अग्रवाल (कोढ़ी) के द्वारा कुसमी विकास खण्ड के विभिन्न गांव के गरीबों को अभी तक 1950 नग कंबल का वितरण किया हैं,
पत्रकारों से अशोक अग्रवाल ने कहा कि समाज सेवा का काम करने में अच्छा लगता है,
यह एक पुण्य का काम है मैं सार्वजनिक रूप से कंबल बाटता हूं, जिससे और भी जो सक्षम व्यक्ति हैं वह भी यह कार्य करें ताकि गरीब हितग्राहियों को ठंड के दिनों में कंबल मुहैया हो और वह भी ठंड से बचे,
पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जन्मजय सिंह ने कहा कि समाजसेवी अशोक अग्रवाल से मैंने कहा कि हमारा सामरी पाठ क्षेत्र भी गरीब अंचल क्षेत्र हैं आपके द्वारा राजपूर क्षेत्र में कंबल वितरण किया जाता है, इस वर्ष सामरी क्षेत्र में भी कंबल वितरण करते तो उन्होंने मेरा सम्मान रखा और कुसमी विकासखंड में अभी तक 1950 नग कंबल वितरण किया गया है, जो बचे हुए हैं गरीब हितग्राही उन्हें भी कम्बल बांटा जाएगा और आगे भी इसी प्रकार से समाज सेवा का काम होते रहेगा। इस कंबल वितरित कार्यक्रम में नानिर्वाचित विधायक उद्धेश्वरी पैकरा सामिल हुवे इस बिच स्कूली बच्चों के द्वारा संस्कृत गीत गाकर स्वागत किया और वहां पर उपस्थित सैकड़ो की संख्या में भाजपा के महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता एवं सरपंच, सचिव,ग्रामीण सहित विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कम्बल वितरित कार्यक्रम में समाज सेवी अशोक अग्रवाल ऊर्फ कोढी, जन्मजय सिंह, सहित भाजपा कार्यकर्त्ता एवं ग्राम पंचायत सचिव,सरपंच, जनप्रतिनिधि, गरीब हितग्राही ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.