ब्रेकिंग न्यूज

संवाददाता जसीम खान की रिपोर्ट

कुसमी/बलरमपुर वन विभाग की लापरवाही के चलते नीलगाय की हत्या करने वाले आरोपी हत्या कर खुलेआम घूम रहे है गांव में ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुसमी विकासखंड के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र चुनचूना पुंदाग के चरहु ग्राम के गदामी बिट के जंगल में चरहू ग्राम पंचायत के रहने वाले अपराधी प्रवृत्ति के आठ नौ व्यक्तियो द्वारा दिनांक 21/11/23 को दो दात के नीलगाय को चरहु पंचायत के निवासी व्यक्ति की चिड़िया मार भाराथी बंदूक से जंगल में गोली मार कर घायल करतें हुए नीलगाय की हत्या कर दी गई है तथा नीलगाय की हत्या करने के बाद ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार नौ प्रमुख हत्या करने वालें व्यक्तियों द्वारा अपने घर नीलगाय का मांस पकाकर खाने की खबर प्रमुखता से आने के साथ साथ गांव में भी बाटी लगाकर नीलगाय की मांस को बटवाने की खबर है । जिससे इस नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीण जनता काफी आक्रोशित एवम एवम नाराज है ।

इधर वन विभाग के रेंजर एवम दरोगा तथा सिपाही को खबर मिलने पर दिनांक 22/11/23 को घटना स्थल चरहु के जंगल में पहुंचे जहा ग्रामीण जनता के साथ गांव में पूछ ताछ करने पर कुछ व्यक्तियों द्वारा नीलगाय को चरहु जंगल में बंदूक से मारना ग्रामीण जनता के समक्ष स्वीकार किया गया ।
घटना की पूरी जानकारी मिलने के बाद भी वन विभाग चांदो के रेंजर सहित वरिष्ठ अधिकारी ग्रामीण जनता के कहने के अनुसार नीलगाय की हत्या करने वाले आरोपियों से मोटी रकम वसूली कर इस मामला को दबाने के चक्कर में पड़ गए गए है ।

जिससे इस क्षेत्र में आए दिन इस प्रकार की घटना करने वाले अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे है ,

कुसमी विधानसभा के किसी भी छोटे-बड़े खबरों एवं विज्ञापन को प्रकाशित करने के लिए हमारे संवाददाता जसीम खान से संपर्क करें।+91 91117 40798

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.