ब्रेकिंग न्यूज
महतारी वंदन योजना से मिल रहा महिलाओं को आर्थिक संबल


बलरामपुर, 05 मार्च 2026/ महतारी वंदन योजना मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दूरगामी सोंच का नतीजा है कि महिलाएं योजना का लाभ लेकर आर्थिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बन रही है और आर्थिक हो या सामाजिक विभिन्न क्रियाकलापों से जुड़ स्वयं निर्णय ले रही हैं।
बलरामपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत जाबर की निवासी श्रीमती रजमुनी देवी ने शासन की महतारी वंदन योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह महत्वकांक्षी योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में शासन की सार्थक पहल है। श्रीमती रजमुनी बताती है कि हमारे परिवार की रोजी-रोटी का जरिया मजदूरी है। जिस कारण परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी होती थी। लेकिन मुख्यमंत्री की महतारी वंदन योजना से हर माह मेरे बैंक खाते में 1000 हजार रुपये आ जाते हैं, जिसका उपयोग छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में करती हूं। उन्होंने बताया कि योजना अंतर्गत 23 किश्त के माध्यम से मुझे 23000 की राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने इस योजना को जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल समय का सहारा बताया। उन्होंने योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.