ब्रेकिंग न्यूज
कृषक उन्नति योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री करेंगे आदान सहायता राशि जारीडीबीटी के माध्यम से कृषकों के खातों में 10,324 करोड़ रुपये होगी अंतरित


बलरामपुर, 26 फरवरी 2026/ राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत संचालित कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के पंजीकृत एवं धान बीज उत्पादक किसानों को 28 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा 10,324 करोड़ रुयपे की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। यह राशि डीबीटी माध्यम से पारदर्शी तरीके से किसानों को प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालयों में किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान इस कार्यक्रम से जुड़ सकें। विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रमों में संबंधित विधायक, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थित होंगे।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भी कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन एवं उप संचालक कृषि विभाग के नेतृत्व में सभी विकासखण्डों में 28 फरवरी 2026 को प्रातः 11ः30 बजे से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसके अंतर्गत विकासखण्ड बलरामपुर में बाजारपारा स्थित ऑडिटोरियम भवन, विकासखण्ड रामचन्द्रपुर में (रामानुजगंज) जनपद पंचायत सभाकक्ष, विकासखण्ड वाड्रफनगर में सहकारी समिति विरेन्द्रनगर, विकासखण्ड राजपुर में जनपद पंचायत सभाकक्ष, विकासखण्ड शंकरगढ़ में जनपद पंचायत सभाकक्ष, विकासखण्ड कुसमी में जनपद पंचायत सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उप संचालक कृषि श्री रामचन्द्र भगत ने जिले के सभी पात्र कृषकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अपने निकटतम कार्यक्रम होकर शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.