ब्रेकिंग न्यूज
रजत जयंती वर्ष में जनभागीदारी का उत्साहशैक्षणिक संस्थानों में विविध गतिविधियां आयोजितमोबाइल वैन के माध्यम से विभागीय योजनाओं का किया जा रहा प्रचार-प्रसार


बलरामपुर, 26 फरवरी 2026/ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत जिले में उत्साह और जनभागीदारी देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आदिवासी विकास विभाग द्वारा 18 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक जिले के सभी विकासखंडों में विविध रचनात्मक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिले में संचालित सभी आश्रम, छात्रावास, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तथा प्रयास संस्थान में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में जनजातीय गौरव दिवस के तहत रंगोली, पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन, हस्तलेखन प्रतियोगिता, चित्र प्रदर्शनी एवं पारंपरिक आदिवासी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। इन रचनात्मक गतिविधियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया है साथ ही राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा के प्रति जागरूकता बढ़ाई। साथ ही दूरस्थ आदिवासी अंचलों में मोबाइल वैन के माध्यम से विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान धरती आबा योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, आश्रम/छात्रावास सुविधाएं, प्रयास संस्थान, जवाहर नवोदय उत्कर्ष योजना, देवगुड़ी सांस्कृतिक दल प्रोत्साहन योजना तथा अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना जैसी महत्त्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाई गई।
विभाग द्वारा मोबाइल वैन के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों, युवाओं एवं हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया जा रहा है, जो कि आदिवासी समाज के विकास की दिशा में सार्थक पहल सिद्ध हो रहा है।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.