बलरामपुर पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता, थाना कुसमी क्षेत्र के दूरस्त
ग्राम में गांजा की खेती करने वाले दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार !

संवाददाता जसीम खान की रिपोर्ट, कुसमी। मुर्खबर की सूचना पर थाना कुसमी व थाना शंकरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा
की गई कार्यवाही, दो अलग-अलग आरोपियों के पास से 184 नग (करीब 136
किलो ग्राम) गांजा का पेड़ भी किया गया बरामद।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा के सतत् मार्गदर्शन में मादक पदार्थ के विरुद्ध
बलरामपुर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही।
थाना कुसमी
अप.क्र.- 92/2023
अप. क. 93/2023
जिला- बलरामपुर रा.गंज (छ.ग.)
धारा- 20 (क), 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट
धारा 20 (क), 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट
-: नाम आरोपी :-
01. खोइरो नागवंशी पिता सूखा नागवंशी, उम्र 51 वर्ष, ग्राम आसनपानी, चैनपुर, कुसमी
02. मंगना नागवंशी पिता पेहटू नागवंशी, उम्र 47 वर्ष, ग्राम आसनपानी, चैनपुर, कुसमी
-: विवरण :-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30/10/2023 को जरिये मुखबिर से थाना प्रभारी
कुसमी निरीक्षक जितेन्द्र जायसवाल को सूचना मिली कि ग्राम आसनपानी, चैनपुर में दो लोगों के द्वारा
गांजा की खेती की जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी कुसमी द्वारा तत्संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को
सुचित किया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रा. गंज डॉ. लाल उमेद सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा
आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने हेतु टीम रवाना करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के
निर्देशानुसार मुखबिर की सूचना की तस्दीकी एवं आरोपियों की धर-पकड़ हेतु निरीक्षक जितेन्द्र
जायसवाल के नेतृत्व में थाना कुसमी एवं थाना शंकरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम तैयार कर ग्राम
आसनपानी, चैनपुर के लिए रवाना किया गया। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ग्राम आसनपानी, चैनपुर के
पास पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई, पुलिस रेड कार्यवाही में ग्राम आसनपानी के खोड़रो नागवंशी के
बाड़ी से 79 नग गांजा का पेड़ ( करीब 80.100 किलोग्राम ) एवं मंगना नागवंशी के बाड़ी से 105
नग गांजा का पेड़ ( करीब 55.650 किलोग्राम) दोनों के द्वारा अलग-अलग बाड़ी में उगाया हुआ पाया
गया। दोनों आरोपियों के द्वारा अपने-अपने बाड़ी में गांजा की खेती करना पाये जाने पर दोनों
आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मय जप्त किये गए गांजा के पौधा थाना कुसमी पहुंचकर
आरोपी 01. खोइरो नागवंशी पिता सूखा नागवंशी, उम्र 51 वर्ष, ग्राम आसनपानी, चैनपुर, कुसमी 02.
मंगना नागवंशी पिता पेहटू नागवंशी, उम्र 47 वर्ष, ग्राम आसनपानी, चैनपुर, कुसमी के विरूद्ध याना
कुसमी में अपराध कमांक 92/2023 एवं अपराध क्रमांक 93/2023 धारा 20 (क), 20 (ख)
एनडीपीएस एक्ट कायम कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी का नाम :- थाना प्रभारी कुसमी निरी. जितेन्द्र जायसवाल,
उनि विरासत कुजूर, उनि बालेश्वर महानंदी, प्रधान आरक्षक प्रांजुल कश्यप, आर. फूलसाय पावले, आर.
शैलेन्द्र सिंह, आर. मूलधर पैकरा, आर. कामेश्वर, आर. अमर मृघा, म.आर. सरिता एक्का, सैनिक प्रमोद
कुमार एवं राजेन्द्र भगत ।
