ब्रेकिंग न्यूज
शंकरगढ़ में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन,

संतोषी सिंह की रिपोर्ट=शंकरगढ़
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचार और निर्मम हत्याओं के विरोध में बलरामपुर जिले के विकासखंड शंकरगढ़ में शुक्रवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर आयोजित किया गया, जिसमें बजरंग दल शंकरगढ़ खंड के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री यूनुस खान का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इस विरोध प्रदर्शन में बजरंग दल के साथ-साथ हिंदू युवा मंच, दुर्गा वाहिनी, कार्य करणी संगठन के कार्यकर्ता एवं शंकरगढ़ क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में सनातनी हिंदू शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को तत्काल रोकने की मांग की।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, वहीं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.