कोदो चावल खाने के बाद एक ही परिवार के छह सदस्य बीमार, अस्पताल में भर्ती।

संतोषी सिंह की रिपोर्ट बलरामपुर / बलरामपुर जिले के त्रिकुंड गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोदो चावल का सेवन करने के बाद एक ही परिवार के छह लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। भोजन के कुछ देर बाद सभी को तेज चक्कर आने लगे, उल्टियां शुरू हो गईं और कुछ लोग बेहोश हो गए।
बीमार पड़े लोगों में बसमतिया (55), देव कुमार (42), सुनीता (40), रामबकाश (25), मिस्त्री (60) और आकाश (15) शामिल हैं। परिजनों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद सभी को वाड्राफनगर स्थित 100 बिस्तरीय शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी मरीजों का इलाज जारी है और फिलहाल उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है।
