ब्रेकिंग न्यूज

जिला प्रमुख सुनील चेरवा की रिपोर्ट कुसमी।

ड्राइवर संघ का बंदी का असर सामरी पाठ में भी देखने को मिला।

बलरामपुर जिले के विकासखंड कुसमी अंतर्गत सामरी और टाटी झरिया क्षेत्र में हिंडाल्को के द्वारा बॉक्साइट खनन किया जाता है, बॉक्साइट खनन पश्चात क्षेत्र से परिवहन के माध्यम से दूसरे राज्य ले जाया जाता है, बॉक्साइट परिवहन के ट्रक ड्राइवर संघ, के समस्त ट्रक ड्राइवर ने 29/12/2023 को टाटी झरिया बॉक्साइट काटा घर को किया जाम, ट्रक ड्राइवर संघ ने कहा हम मजदूरी का काम कर लेंगे, पर ट्रक नहीं चलाएंगे, एक्सीडेंट में हमारी कोई गलती नहीं होने के बावजूद भी हमें सजा मिलता है,न्या कानून का हम हिंडालको परिवहन ट्रक ड्राइवर संघ पुरजोर विरोध करते हैं, रोजगार नहीं होने की वजह से हम ट्रक चलाते हैं, और नया कानून मे सरकार ने हमारे ऊपर 10 लख रुपए जुर्माना और 10 साल सजा का प्रावधान रखा है, हम आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होने की वजह से ट्रक चलाते हैं, तो हम 10 लख रुपए कहां से दे पाएंगे,हमारा तनख्वाह 1 वर्ष का भी 10 लख रुपए नहीं होता है, हमें 10 लाख कमाने में अपनी जान जोखिम में डालकर दिन रात ट्रक चला कर जिंदगी गुजार देना पड़ता है, अगर यह कानून वापस नहीं लिया गया तो हमारे कुछ शर्ते हैं, सर्वप्रथम हम ट्रक ड्राइवर को शासकीयकरन करें,और साथ ही 1 लाख रूपए से 1 लाख 50 हजार रुपए तक तनख्वा का प्रावधान बनाएं, अगर ऐसा नहीं होता है तो हम सभी बॉक्साइट परिवहन ट्रक ड्राइवर संघ 4 जनवरी के बाद अपने-अपने घर चले जाएंगे, हम मजदूरी का काम कर लेंगे पर ट्रक इस कानून के साथ तो नहीं चलाएंगे।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.