ब्रेकिंग न्यूज

जिला प्रमुख सुनील चेरवा की रिपोर्ट

बलरामपुर।दिनांक 23 दिसम्बर को घुरसाय चेरवा सा. अतौरी के द्वारा सूचना दिया कि दिनांक 22.12.2023 के रात करीब 8 से 9 बजे जब अपने गांव के घमेश्वर व सन्तु के साथ ग्राम कोदौरा से वापस अपने घर ग्राम अतौरी जा रहे थे तब कोदौरा जुनाडिह नाला के पास उपर रोड़ से लगभग 30 मीटर अंदर सन्तु मैदान में शौच करने गया तो जंगली जानवर फसाने मारने के लिये बिछाये गये बिजली के नंगे तार मे प्रवाहीत बिजली करंट के चपेट में आने से मौत हो गया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पर अज्ञात आरोपियो के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने की निर्देश दिया गया। अति. पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश सिंह ठाकुर तथा पुलिस अनु, अधि. बलरामपुर जितेन्द्र कुमार खुटे के निर्देशन में कार्यवाही करते हुये 04 आरोपियो को 02 दिवस के अंदर गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तार करीब 600 मीटर, 40 नग खुटी व टांगी को जप्त करने में सफलता मिला।
मुखबीर से प्राप्त सुचना के आधार पर आरोपीगण 1. अनिल सिंह आ. स्व. सत्यनारायण सिंह उम्म्र 26 वर्ष 2. प्रभु राम आ. विधुन राम उम्र 42 वर्ष जाति कवर सा. तोनी 3. देवराज आ.स्व. जगेश्वर उम्र 30 वर्ष 4. चन्द्रीका आ. राजकुमार उम्र 20 वर्ष जाति अगरीया सा. कोदौरा को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर बताये कि दिनांक 22.12.2023 को अनिल के घर में प्रभु राम चन्द्रीका, देवराज, बसराज के द्वारा राजाराम के रहर बाड़ी में रहर खाने आने वाले कोटरी को पकड़ने के लिये प्लान तैयार कर 11 के.बी. विद्युत पोल से अवैध विधुत हुकिंग कर खुला लोहे का तार (सेंट्रींग मे उपयोग होने वाला तार) को असुरक्षित तरिके से लगाया था। आरोपियों ने यह जानते हुये कि नंगा तरंगीत तार लगाने से किसी की भी मृत्यु हो सकती है। इसके बाद भी अवैध तरंगीत तार विद्युत पोल से जोड़कर लगाया था जिससे मृतक सन्तु की मृत्यु हो गई, साक्ष्य छुपाने के लिये आरोपियों ने मृतक के शव और तार खुटी को छुपा दिया था। उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध करना सबुत पाये जाने से घटना मे प्रयुक्त नंगा तार एवं सरई लकड़ी की खुटी तथा टांगी को जप्त कर आरोपियो को रिमांड पर भेजा गया है।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरी रविन्द्र प्रताप सिंह सउनि पुष्पराज सिंह प्र. आर तसील लाल आरसागर सिह सचित कुशवाहा, पवन जगत, अजय टोप्पो, सकेन्द्र पैकरा तथा सुरेन्द्र रवि की भुमीका रही।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.