ब्रेकिंग न्यूज
वार्ड 11 में नाली निर्माण कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, जल्द पूरा करने के दिए सख्त निर्देश।

संवाददाता परवेज खान= कुसमी सामरी विधानसभा


नगर पंचायत कुसमी के वार्ड क्रमांक 11 में निर्माणाधीन नाली का मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ), नगर पंचायत उपाध्यक्ष और संबंधित वार्ड पार्षद ने स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गति अपेक्षा से धीमी मिलने पर अधिकारियों ने असंतोष व्यक्त किया।
मौके पर ही संबंधित ठेकेदार को बुलाकर निर्माण कार्य में हो रही देरी का कारण पूछा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नाली निर्माण का कार्य तत्काल दोबारा शुरू किया जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि अनावश्यक विलंब या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

ठेकेदार ने अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि आगामी दो दिनों के भीतर निर्माण कार्य पुनः शुरू कर दिया जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर नाली का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान वार्डवासियों ने भी बरसात के मौसम को देखते हुए जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग रखी। उनका कहना था कि अधूरी नाली के कारण जलभराव और आवागमन में परेशानी हो रही है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि कार्य की नियमित समीक्षा की जाएगी और समय पर निर्माण पूरा कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.