ब्रेकिंग न्यूज
ग्राम पंचायत कपिलदेवपुर में 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुलिया में घटिया निर्माण की खुली पोल

वित्तीय वर्ष 2022-23 में मनरेगा से स्वीकृत कार्य पर उठे गंभीर सवाल!”
ग्राम पंचायत कपिलदेवपुर में वित्तीय वर्ष 2022-23 में मनरेगा योजना अंतर्गत लगभग 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुलिया की वर्तमान बदहाल स्थिति ने निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कार्यक्रम अधिकारी एवं तत्कालीन प्रभारी एसडीओ, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यकाल में निर्मित इस पुलिया की स्थिति को देखते हुए घटिया निर्माण, तकनीकी लापरवाही एवं अनियमितता की गंभीर आशंका सामने आती है।
करीब 20 लाख रुपये की शासकीय राशि खर्च होने के बावजूद पुलिया की ऐसी स्थिति निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। आवश्यक है कि मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाए तथा वास्तविक तथ्यों के आधार पर जिम्मेदारी तय की जाए।
साथ ही, इस प्रकार के मामलों में प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी अथवा अमला शासकीय निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता न करे और सभी निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मापदंडों, पारदर्शिता एवं उच्च गुणवत्ता के साथ कराए जाएं।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.