बलरामपुर खबर चलाने से नाराज दबंगों ने पत्रकार को रास्ते में घेरा, गाली-गलौज कर दी फर्जी केस में फसाने व जान से मारने की धमकी


संतोषी सिंह की रिपोर्ट= बलरामपुर
बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र से पत्रकार सुरक्षा को लेकर एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ mkn न्यूज़ चैनल के पत्रकार को कवरेज और खबर चलाने से रोकने के लिए कुछ दबंगों द्वारा रास्ते में रोककर गाली-गलौज, हाथापाई और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है
मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोठली के रहने वाले पत्रकार दयाशंकर यादव जो कि mkn न्यूज़ चैनल में कार्यरत हैं सोमवार 08 जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे अपने घर से शंकरगढ़ की ओर जा रहे थे
इसी दौरान रास्ते में ग्राम नवाडीडीह कलां परसुआमा’ के पास घात लगाए बैठे आशीष यादव अजीत यादव और उनके कुछ अन्य सहयोगियों ने बीच सड़क पर ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल खड़ी कर पत्रकार दयाशंकर का रास्ता रोक लिया
पीड़ित पत्रकार दयाशंकर यादव ने बताया कि रास्ता रोकने के बाद आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। खबर चलाने की बात को लेकर आरोपी भड़क गए और उनके साथ गाली-गलौज व हाथापाई करने लगे हमारे खिलाफ कभी भी किसी भी मामले में खबर मत चलाना। अगर आगे कोई खबर चलाई तो जिंदा नहीं बचोगे, या फिर किसी झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा देंगे

